कोरबा

उत्पादन के साथ अधिकारी-कर्मचारियों से किया डीपी ने संवाद

उत्पादन के साथ अधिकारी-कर्मचारियों से किया डीपी ने संवाद

उत्पादन के साथ अधिकारी-कर्मचारियों से किया डीपी ने संवाद

0 सरायपाली व मानिकपुर परियोजना का किया दौरा
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना का निदेशक (कार्मिक) ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन- उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ कर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निदेशक कार्मिक बिरंची दास एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की सरायपाली परियोजना की खदान में उतरकर खनन गतिविधियों को देखा। तदुपरांत उन्होने सरायपाली में स्थित एसईसीएल आवासीय कालोनी का भी भ्रमण किया एवं आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दास कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर खदान जाकर खनन गतिविधियों की समीक्षा की। यहां निदेशक (कार्मिक) ने मानिकपुर में ही कोरबा क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों, स्टाफ आफिसर, अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मियों से सीधा संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रवास के दौरान दास ने कोरबा क्षेत्र के जेसीसी सदस्यों के साथ भी परिचयात्मक भेंट की। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक दीपक पंडया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button