कोरबा

सीएमडी डा मिश्रा ने वोट डालकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

सीएमडी डा मिश्रा ने वोट डालकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

सीएमडी डा मिश्रा ने वोट डालकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

बिलासपुर : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन 2024 में भाग लेते हुए सात मई 2024 को एसईसीएल सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा, पूनम मिश्रा ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया। इससे पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार में एसईसीएल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के तहत एसईसीएल द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। जिसमें शहर में स्वीप बाइक रैली का आयोजन, शहर में प्रमुख मार्गों एवं जगहों पर होर्डिंग्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश, स्टैम्प के माध्यम से एसईसीएल के आगंतुकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना, सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं को जागरूक करना, मतदाता संकल्प आदि जैसे कदम शामिल रहे। इसमें एसईसीएल कर्मियों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button