साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप पलटने से दो की मौत, पांच घायल
साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप पलटने से दो की मौत, पांच घायल
साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप पलटने से दो की मौत, पांच घायल
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। तुमान के आगे राहा सपलवा के नाले के पास पिकअप पलटने से दो लोगो को मौत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति रविवार को पुरानी बस्ती निवासी भैयालाल जायसवाल के द्वितीय पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल पिकअप से पहाड़ गांव (राहा सपल्वा) साप्ताहिक बाजार जाने के लिए घर से 10.30 निकले। जिसमें बाजार का सामान लदा हुआ था। पिकअप में छह से सात लोग बाजार वाले व्यक्ति समान लेकर बैठे हुए थे। पिकअप क्रमाक सीजी 12 बीएफ 4519 जैसे ही नाले के पास पहुंची वैसे ही गाड़ी की स्पीड धीमी हो गई। बतायाजाता है की पिकउप में बहुत सामान लदा हुआ था। इस कारण वाहन घाट को चढ़ नही पाया और ब्रेक नहीं लगने के कारण पीछे लुढ़कने लगी और अंतत: वाहन पलटा गई। जिस कारण वाहन में बैठे 2 लोगो की मौत बाकी अन्य लोग घायल हो गये। 112 वाहन घायलों को कटघोरा हॉस्पिटल लाया गया। घटना स्थल पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। इसमे ओम प्रकाश जायसवाल पिता भैया लाल जायसवाल 42 वर्षीय व शोभनाथ 45 वर्षीय था। घायल हुए व्यक्ति पवन सिंह , कौशल्या, धनबाई महेश्वरी को हास्पिटल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। निरीक्षक धर्म तिवारी ने कहा वाहन में छह लोग बैठे हुए थे। पिक अप से बाजार जा थे, तभी अचानक पहाड़ गांव नाले में पिकअप घाट में नही चढ़ पाई और पलट गई। इससे गाड़ी में बैठ दो लोगो की मौत हो गई तथा शेष बाकी घायल हो गए।
