कोरबा

कलेक्टर ने रज्जाक को एक वर्ष के लिए जिला बदर

कलेक्टर ने रज्जाक को एक वर्ष के लिए जिला बदर

कलेक्टर ने रज्जाक को एक वर्ष के लिए जिला बदर

कोरबा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा अजीत वसंत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत रज्जाक अली उर्फ मुंडूल, 50 वर्ष, निवासी नोन बिर्रा, थाना करतला को जिला बदर कर दिया। अपने आदेश में कलेक्टर वसंत ने कहा कि 24 घंटे के अंदर कोरबा राजस्व जिला तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। उन्होंने इस आदेश का तुरंत पालन करने का निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button