कोयला स्टाक, साइलो, साइडिंग, आईटी उपायों का सीवीओ ने किया निरीक्षण
कोयला स्टाक, साइलो, साइडिंग, आईटी उपायों का सीवीओ ने किया निरीक्षण
कोयला स्टाक, साइलो, साइडिंग, आईटी उपायों का सीवीओ ने किया निरीक्षण
बिलासपुर । एसईसीएल सतर्कता विभाग द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सीवीओ जयंत कुमार खमारी रायगढ़ क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान रायगढ़ क्षेत्र की छाल ओसीएम गए। जहां उन्होंने खदान में सभी जगह जाकर कोयला स्टाक की जांच की। वे साईडिंग तथा साइलो भी गए तथा कोयला डिस्पैच गतिविधियों की समीक्षा की। छाल खदान के उपरांत खमारी धरम खदान भी गए, जहां उन्होने डी वन एवं डी टू स्टाक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में यह अभियान देश भर में कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य के कोयला उत्पादन, भंडारण, एवं प्रेषण गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाते हुए उनमें पारदर्शिता लाना है जिससे गुड गवर्नेंस को बढ़ावा मिले।
