भाजपा को ज़िताओ* *नक्सलवाद को जड़ से मिटाओ** *कांग्रेस पर जमकर बरसे कोरबा* *लोस प्रत्याशी सरोज* *पांडे को जिताने के लिए* *आव्हान किया -*
भाजपा जन सभा सम्मेलन कटघोरा में संपन्न
**भाजपा को ज़िताओ*
*नक्सलवाद को जड़ से मिटाओ**
*कांग्रेस पर जमकर बरसे कोरबा* *लोस प्रत्याशी सरोज* *पांडे को जिताने के लिए* *आव्हान किया -*
*केंद्रीय मंत्री अमित शाह*
*फोटो*
शिवशंकर जायसवाल की कलम से
कोरबा भारतीय जनता पार्टी कोरबा के लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में कटघोरा मीना बाजार मैदान में दोपहर भीषण गर्मी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कोरबा का बच्चा कश्मीर के लिए जान देने के लिए तैयार है। कोरबा वालों बताओ धारा 370 हटनी चाहिए कि नहीं ,कांग्रेस सरकार 70 साल से गोदी में खिलाती रही ।मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया 5 अगस्त 1919 को घाटी से 370 समाप्त कर दिया. 70 साल के बाद कश्मीर में तिरंगा शान से लहराया गया .मोदी जी आरक्षण नहीं हटाने वाले हैं . अयोध्या में राम जन्म मंदिर बनाया, तीन तलाक हटाया, नक्सलवाद काम हुआ, 5 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती मनाने का गौरव मोदी को प्राप्त हुआ . 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर ,80 करोड लोगों को राशन देने का संकल्प , 12 करोड लोगों को शौचालय की व्यवस्था ,चार करोड लोगों को घर देने की बात,14 करोड लोगों को नल जल योजना के लाभ, 7 करोड़ लोगो को 5- 5 लाख का स्वास्थ्य कार्ड का लाभ,
दिया गया ।सरोज दीदी को वोट देने की अपील भी किया गया । सरोज को जिताना है मोदी को कमल खिलाना है ।इस बार 400 पार करना है ।छत्तीसगढ़ में 11 सीटों को जिताना है। करके कार्यक्रम के अंत में विकास महतो प्रदेश भाजपा मंत्री एवं लखन लाल देवांगन श्रम एवम उद्योग मंत्री ने एक उपहार स्वरूप भेट प्रदान किया गया।
आम जनता केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भाषण सुनकर गदगद हो गए और वोट बीजेपी को देने का संकल्प भी लिए।
भाजपा जनसभा सम्मेलन मंच पर उपस्थित किरण सिंह – प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छग, अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ , सरोज पांडे भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कोरबा , लखन लाल देवांगन श्रम एवं उद्योग मंत्री श्याम छग ,बिहारी जायसवाल कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ , केदार कश्यप कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ , ओपी चौधरी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ , प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत ,अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर , धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा ,भूपेंद्र सवन्नी भाजपा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़, भैया लाल राजवाड़े विधायक बैकुंठपुर, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री, विकास महतो प्रदेश मंत्री, ननकी राम कवर पूर्व विधायक रामपुर , रामदयाल यूइके तानाखार पूर्व विधायक , चंपा देवी पावले पूर्व विधायक ,अनुराग सिंह संभाग प्रभारी बिलासपुर, प्रणव मुखर्जी विधायक मरवाही , राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर, जोगेश लांबा प्रदेश आमंत्रित सदस्य, मनोज शर्मा सहसंयोजक लोकसभा कोरबा, पवन गर्ग भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा, कृष्ण बिहारी जायसवाल जिला अध्यक्ष कोरिया, राजीव सिंह जिला अध्यक्ष कोरबा ,रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला कोरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पावले एवं आभार व्यक्त मनोज शर्मा कोरबा लोकसभा सहसंयोजक ने किया । कार्यक्रम में दस हजार से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।पुलिस की चारों तरफ नाके बंदी किया गया था। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने निर्धारित समय से लेट में उपस्थित हुए उसके लिए क्षमा भी मांगी।




