कोरबा

पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ शत प्रतिशत मतदान करने सभी निकाय करें कार्य

पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ शत प्रतिशत मतदान करने सभी निकाय करें कार्य

पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ शत प्रतिशत मतदान करने सभी निकाय करें कार्य
कोरबा : जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, निगम के जोन कमिश्नरों से आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि निकाय क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पाने के लिए पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें। लगातार इवेन्ट्स का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जाए। स्वच्छता दीदियों व निकाय कर्मचारियों के माध्यम से घर- घर संपर्क कर मतदाताओं को अनिवार्य मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित करें।

निगम आयुक्त ममगाई ने निगम कार्यालय साकेत में जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व निगम के जोन कमिश्नरों की बैठक लेते हुए निकायों द्वारा किए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, आदर्श मतदान केंद्र की स्थापना सहित विभिन्न निर्वाचन से जुडे़ कार्यो की कार्यप्रगति की बिंदुवार व निकायवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विगत निर्वाचनों में जिन मतदान केंद्रों एवं क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, वहां पर विशेष फोकस रखकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें। साथ ही मतदान का महत्व बताएं। आयुक्त ममगाई ने कहा कि मतदान केंद्रों की तैयारियों को अंतिम रूप दें, जिन मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में बनाया जाना है, उनके चिन्हांकन करते हुए उन्हें सुसज्जित व व्यवस्थित कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। आयुक्त सुश्री ममगाई ने बैठक के दौरान निर्वाचन संबंधी अन्य विभिन्न कार्यो की कार्यप्रगति व तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त द्वय बीपी त्रिवेदी व पवन वर्मा, नगर पंचायत छुरी के सीएमओ बीजे करूणाकर देव, पाली के सीएमओ पूर्णेन्द्र तिवारी, कटघोरा सीएमओ ज्ञानकुंज कुलमित्र, बांकीमोंगरा सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, दीपका सीएमओ राजेश गुप्ता, निगम के जोन कमिश्नर एके शर्मा, विनोद शांडिल्य, आरके माहेश्वरी, प्रकाश चंद्रा, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी डा संजय तिवारी, सहायक अभियंता योगेश राठौर, लीलाधर पटेल, अरूण बघेल, यशवंत जोगी तथा सीएसईबी कोरबा पश्चिम के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठान एक को करेंगे विशेष आयोजन
बैठक के दौरान आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से कहा कि नियमित आयोजनों के अतिरिक्त एक मई श्रमिक दिवस के दिन मतदाता जागरूकता संबंधी विशेष आयोजन करें। सभी कर्मचारियों, श्रमिकों व अपने क्षेत्र के मतदाताओं को इन आयोजनों से जोडे़, घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें तथा आयोजित कार्यक्रमों, गतिविधियों के फोटोग्राफ्स, वीडियो आदि शेयर करें। उन्होंने निगम के जोन कमिश्नरों से कहा कि अपने स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, एनयूएलएम की सदस्यों व कर्मचारियों की बैठक लेकर मतदाता जागरूकता कार्यो में उनका मार्गदर्शन करें।

Related Articles

Back to top button