कोरबा

एसईसीएल निदेशक वित्त के लिए सुनील कुमार की अनुशंसा

एसईसीएल निदेशक वित्त के लिए सुनील कुमार की अनुशंसा

एसईसीएल निदेशक वित्त के लिए सुनील कुमार की अनुशंसा

कोरबा। एनसीएल में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में कार्यरत डी सुनील कुमार के नाम की अनुशंसा एसईसीएल के निदेशक वित्त के रूप में की गई है। पब्लिक इंटरप्राइजेश सलेक्सन बोर्ड (पीईएसबी) ने यह अनुशंसा की है। कोयला उद्योग में लगभग 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री कुमार ने आचार्या नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से बीकॉम एवं आंध्र विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से एमबीए की डिग्री हासिल की है। कोयला उद्योग में वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में उन्हें मुख्यालय तथा क्षेत्रीय स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव है तथा वे कॉस्ट कंट्रोल के माध्यम से लाभप्रदता बढ़ाने के कौशल के लिए जाने जाते हैं। एसईसीएल परिवार की ओर से श्री डी सुनील कुमार को निदेशक वित्त हेतु अनुशंसित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Back to top button