कोरबा

मां मड़वारानी का दर्शन करने जा रहा आटो पलटने से आधा दर्जन

मां मड़वारानी का दर्शन करने जा रहा आटो पलटने से आधा दर्जन

मां मड़वारानी का दर्शन करने जा रहा आटो पलटने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल
घायल दर्शनार्थी
क्षतिग्रस्त आटो

कोरबा : मड़वारानी पहाड़ ऊपर स्थित मां मड़वारानी के दर्शन करने सवारी लेकर जा रही आटो अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़क कर पलट गई। घटना में बच्चे समेत वाहन में सवार आधा दर्जन यात्री व चालक को चोंट लगी। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आटो क्रमांक सीजी 13 वी 5694 में सवार होकर बच्चे व महिलाएं दर्शनार्थी मां मड़वारानी का दर्शन करने पहाड़ के उपर जा रहे थे। मार्ग में आटो लोड नहीं ले सका और पीछे की ओर लुढ़कने लगा। चालक ने अपने स्तर पर रोकने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो सका। इस बीच आटो मार्ग के किनारे जाकर पलट गया। घटना में आटो सवार सभी लोगों को चोटें लगी। मार्ग में जा रहे अन्य लोगों द्वारा सभी लोगों को किसी तरह ने निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button