कोरबा

जागरूकता रैली निकाल साडा कन्या स्कूल की छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

जागरूकता रैली निकाल साडा कन्या स्कूल की छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

जागरूकता रैली निकाल साडा कन्या स्कूल की छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

कोरबा : लोकतंत्र का सम्मान करें-सबसे पहले मतदान करें तथा छोड़कर अपने सारे काम-पहले चलो करें मतदान, के उद्घोष के साथ साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ट्रांसपोर्ट नगर की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपना मतदान करने का संदेश दिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विगत चुनावों में जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में विशेष फोकस रखते हुए नगर निगम द्वारा अभियान संचालित हो रहे हैं। निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में नगर निगम के ट्रांसपोर्ट नगर जोनांतर्गत साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीपस्थ आवासीय क्षेत्र में निगम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साडा कन्या विद्यालय की छात्राओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। रैली में शामिल छात्राओं ने लोकतंत्र का सम्मान करें-सबसे पहले मतदान करें तथा छोडकर अपने सारे काम-पहले चलो करें मतदान का उद्घोष करते हुए मतदान दिवस में मतदाताओं से अनिवार्य रूप से अपना मतदान करने का संदेश दिया। निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संकल्प दिलाया तथा मतदाता शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर निगम के उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, उप जोन प्रभारी विशाल सिंह कंवर, सहायक अभियंता आकाश अग्रवाल, राहूल मिश्रा, सुनील टांडे, सोमनाथ डेहरे, आशमा डहरिया, विद्यालय के शिक्षकगण सविता पाठक, एमएल यादव, पीके सोनी, राजनारायण सिंह, बीके निराला, रमा कर्मकार, अनिल शर्मा, जयपाल सिंह, रेणुका लदेर, मिथिला सिदार, सुनील चौधरी, प्रेमलता साहू, बीएल देवांगन, कमलेश साहू, इंदू चन्द्रवंशी, ईश्वरी साहू, रेणुका नायक समेत अन्य उपस्थित रहे।
मतदान केंद्रों का अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण
अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने निगम के ट्रांसपोर्ट नगर जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 172, 173, 174, 179, 177, 176, 178, 175 आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मतदान के लिए की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कक्षों की व्यवस्था, बाथरूम व शौचालय रूम, पानी की व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था समेत अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Back to top button