सुरक्षा के नियमों का पालन करने और आग से बचाव के उपायों का मिलता है अवसर
एचटीपीपी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन
सुरक्षा के नियमों का पालन करने और आग से बचाव के उपायों का मिलता है अवसर
एचटीपीपी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन
कोरबा : हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) में अग्निशमन संरक्षा सप्ताह 2024 का सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर साप्ताहिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संयंत्र के कार्यपालक निदेशक उत्पादन संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों द्वारा लोगों को फायर सेफ्टी के महत्व को समझाने, सुरक्षा के नियमों का पालन करने और आग से बचाव के उपायों का अध्ययन करने का अवसर मिलता हैं। इसके जरिए आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती हैं।
सप्ताह भर चले अवेयरनेस प्रोग्राम में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें संयंत्र के अधिकारी- कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान अग्निशमन सेवा विभाग, कोरबा पश्चिम के पदाधिकारियों ने कर्मकारों को अग्निशामक यंत्रों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाने के उपाय बताएं साथ ही प्रतिभागियों को ऐसा करने का मौका भी प्रदान किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संयंत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके स्वेन, सुधीर कुमार पंड्या, एमएस खान, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल समेत बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक उत्पादन संजय शर्मा द्वारा सहायक अग्निशमन अधिकारी जीपी पनरिया, उप अग्निशमन अधिकारी जीपी कैथवास, सहायक अभियंता दीपक देशमुख के निर्देशन में कार्यरत अग्निशमन विभाग, एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम की पूरी टीम एवं साप्ताहिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
