कोरबा

दो साल की बच्ची के सामने महिला ने लगाई फांसी, पति गया था बाहर

दो साल की बच्ची के सामने महिला ने लगाई फांसी, पति गया था बाहर

दो साल की बच्ची के सामने महिला ने लगाई फांसी, पति गया था बाहर

कोरबा जिले के चिचोली गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के किचन में फंदे से लटकती हुई मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना किया।

जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार बिंझवार अपनी पत्नी परमेश्वरी बिंझवार 25 वर्ष और 2 साल की बच्ची के साथ चरखा थाना अंतर्गत चिचोली गांव में एक किराए के मकान में रहता है। मूल रूप से बलौदाबाजार का रहने वाला पवन चिचोली में रहकर कोरबा में काम करता है। पवन ने बताया कि रविवार सुबह वो अपने दोस्त के सगाई में सक्ती गया था। जब देर शाम घर आया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पत्नी के दरवाजा नहीं खोलने पर अनहोनी की आशंका होने पर आसपास के लोगों को बुला कर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पत्नी की लाश किचन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं दो साल की बच्ची घर में खेल रही थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची उरगा थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया गया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है।
उरगा थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button