Uncategorizedकोरबा
Trending

मैन रायडिंग सिस्टम से कर्मियों को भूमिगत खदान में आवागमन होगा आसान

एसईसीएल में कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

मैन रायडिंग सिस्टम से कर्मियों को भूमिगत खदान में आवागमन होगा आसान

0 एसईसीएल में कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

कोरबा । एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में 60 वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में प्रबंधन ने जानकारी दी कि भूमिगत खदानों में कर्मियों के आवावगमन की सुविधा के लिए मैन रायडिंग सिस्टम की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसईसीएल के खैरहा, विंध्या खदानों में तीन नए मैन रायडिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, वहीं चार अन्य की निविदा हो गयी है, इसके अतिरिक्त दो अनुमोदन के स्तर पर हैं। मैन रायडिंग सिस्टम में कर्मियों को पैदल चलने के बजाए मैकेनाइज्ड परिवहन व्यवस्था से खदान के फेस के समीप तक पहुंच जाते हैं इससे उत्पादकता में बढ़ोत्तरी आती है।

एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित बैठक का शुभारंभ सुरक्षा दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ, उपरांत पिछली बैठक से लेकर इस बैठक के दरम्यान कोयला उत्पादन में लगे उन श्रमवीरों जिन्होंने वीरगति को प्राप्त किया उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कोलइंडिया कारपोरेट गीत बजाया गया पश्चात समस्त उपस्थितों द्वारा सुरक्षा शपथ लिया गया। बैठक में सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत संबोधन जीपी शर्मा महाप्रबंधक (खान सुरक्षा व बचाव) ने देते हुए सुरक्षा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक में पावर प्वाईंट के माध्यम से सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी योजना- परियोजना फ्रैंकलिन जयकुमार, महाप्रबंधक खान सुरक्षा-बचाव जीपी शर्मा, सुरक्षा समिति के सदस्य आनंद मिश्रा एचएमएस, बी धर्माराव एटक, संजय सिंह बीएमएस, कमलेश शर्मा एसईकेएमसी, इंद्रदेव चौहान सीटू, पी चंद्रकांत सीएमओएआई, एसईसीएल के सभी संचालन क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एवं मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही। सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा द्वारा आरंभ किए गए मिशन सुदेश पर चर्चा करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। सभी ने हाल ही में संपन्न वित्तीय वर्ष 23-24 में कंपनी द्वारा अपने इतिहास का सर्वाधिक कोयला उत्पादन 187.4 मिलियन टन जिसमें लगातार दूसरे वर्ष 20 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि हुई, ओबीआर 323.2 मिलियन क्यूबिक मीटर एवं डिस्पैच 180.5 मिलियन टन दर्ज करने पर एसईसीएल टीम को आगे भी लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन करने पर जोर दिया। अंत में संजीव अग्रवाल मुख्य प्रबंधक (खनन) ने पावर प्वाईंट के जरिए प्रस्तुति दी एवं महाप्रबंधक खान सुरक्षा व बचाव जीपी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

गेवरा- दीपका में छोटे वाहन के लिए बनाया अलग लेन
कंपनी द्वारा सुरक्षा जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के नतीजन वर्ष 2023-24 में गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या में 54 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। वहीं जानलेवा दुर्घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है। खुली खदानों में रात्रि पाली में आवागमन कर रहे वाहनों के ऊपर रिफ्लेक्टर लगाया गया है, वहीं दिन में लाइट मोटर व्हीकल के ऊपर लाल रंग का गश्त झंडा लगाया जा रहा है। गेवरा, दीपका जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स में खदानों के अंदर हल्की गाड़ियों के संचालन के लिए अलग लेन बनाया गया है, इससे भारी मशीनें निर्बाध रूप से आवागमन कर सकें।

Related Articles

Back to top button