कोरबा

निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल किया गया स्थापित

निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल किया गया स्थापित

निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल किया गया स्थापित

नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कार्य करने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 निष्पक्ष संपादन हेतु निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत मनोज बंजारे संयुक्त कलेक्टर कोरबा को प्रभारी अधिकारी व पीआर महादेवा जिला कोषालय अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उपरोक्त प्रभारियों के अधीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर 24 घंटे कार्य करने के लिए विभिन्न पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। नियंत्रण कक्ष में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक कार्य करने हेतु संजय वस्त्रकार सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोरबा, अनिल कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय अभियंता विद्युत वितरण कंपनी, धनंजय पाटिल भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर दो से रात्रि 10 बजे तक कार्य करने हेतु निलेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-03 कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा, हरीश लाल डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा, सुखी राम पटेल भृत्य कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक कार्य करने हेतु एनके देवांगन सहायक ग्रेड-3 कार्यालय सहायक संचालक रेशम कोरबा, विनय साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा कोरबा तथा हरिशंकर कंवर भृत्य कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button