कोरबा

होटल, लाज में रूके व फेरी लगाने वाले अन्य राज्य के लोगों की पुलिस ने शुरू की जांच

एक दिन में 311 लोगों से पूछताछ

होटल, लाज में रूके व फेरी लगाने वाले अन्य राज्य के लोगों की पुलिस ने शुरू की जांच

एक दिन में 311 लोगों से पूछताछ

कोरबा : जिले के थाना- चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लाज, फेरी करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान पुलिस ने शुरू कर दिया है। पुलिस ने होटल, लाज में रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में देने के साथ ही कोई संदिग्ध व्यक्ति के रूकने पर उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने कहा है। आने वाले त्योहार को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सडक किनारे जडी- बूटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस थाना में तलब किया। उनसे वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी ली गई। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराया था उनसे पूछताछ कर मुसाफिरी दर्ज कराया। एक ही दिन में पुलिस ने मुसाफिर चेक करते हुए 311 लोगों की जांच की। इसमें थाना कोतवाली में 21, चौकी मानिकपुर में 17, थाना सिविल लाइन में सात, चौकी सीएसईबी में 23, थाना बालको में 20, चौकी रजगामार में सात, थाना उरगा में 19, थाना दर्री में 20, थाना कुसमुंडा में 10, चौकी सर्वमंगला में 15, थाना बांकीमोंगरा में 14, थाना हरदीबाजार में 40, थाना दीपका में आठ, थाना कटघोरा में 22, चौकी जटगा में 17, थाना पाली में 25, थाना बागों में चार, चौकी मोरगा में आठ, थाना पसान में छह, चौकी कोरबी में आठ लोगों की मुसाफिर जांच करना शामिल है। पुलिस ने अभी तक कुल 2859 लोगों को चेक किया गया है। इस दौरान थाना- चौकी प्रभारियों ने फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई और गलत काम धंधों में पाए जाने से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि किसी भी प्रकार के ठगी का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाना या 1930 में फोन करके संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button