कोयला कर्मियों की ओवहरटाइम की सीलिंग होगी 58,775 रूपये
सेवानिवृत कोयला कर्मियों को बकाया एरियर्स व बोनस का होगा भुगतान
कोयला कर्मियों की ओवहरटाइम की सीलिंग होगी 58,775 रूपये
सेवानिवृत कोयला कर्मियों को बकाया एरियर्स व बोनस का होगा भुगतान
कोरबा। कोयला कर्मियों के ओवहर टाइम की सीलिंग 58775 रुपये करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी का बकाया एरियर्स, सालाना बोनस का भुगतान जल्द करने पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रबंधन के श्रमिक संघ के कर्मियों से जुड़ी लंबित समस्याओं पर चर्चा कर जल्द पूरा करने पर सहमति बनी।
कोयला कर्मियों के 11 वां वेतन समझौता की लंबित मांगो पर चर्चा करने के लिए मानकीकरण समिति का गठन किया गया है। इस समिति की पहली बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा कर उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इसमें ठेका मजदूरों को हाईपावर कमेटी द्वारा निर्धारित मिनिमम वेजेस और पीएलआर (बोनस) देने संबंधी मांग उठाने पर कोल इंडिया प्रबंधन ने सीएमडी स्तर पर चर्चा कर कमेटी बनाई है, उसकी रिपोर्ट दिसंबर 2023 को आने पर आगे उचित पहल की जाएगी। इसी तरह टेक्निकल सब कमेटी का गठन किया गया, उसमें कैडर स्कीम संबंधी सभी आवश्यक प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा कर मानकीकरण समिति बैठक में मजदूर हित में निर्णय लिए जाएंगे। ठेका मजदूर के एचपीसी वेजेस मानिटरिंग करने के लिए सब कमिटी बनाई गई। जेबीसीसीआइ-11 समझौते के अनुसार सभी एलाउंस (पितृत्व अवकाश, सामाजिक सुरक्षा, भारत भ्रमण, स्टडी लीव, विकलांग कर्मचारी का वाहन भत्ता, आवास भत्ता, लीव, पेड़ हालीडे इत्यादि लागू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर आईआई जारी किया जाएंगा। बीएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर ने बताया कि इस दौरान अन्य मु्द्दों पर अगली बैठक में अन्य मुद्दों पर विस्तार रूपसे चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
0 सीपीआरएमएस (एनई) बीमारी इलाज के लिए पूर्व की भांति पति- पत्नी को 25-25 हजार के प्रति वर्ष भुगतान के लिए जल्द ही कार्यालय आदेश जारी करने।
0 आश्रित रोजगार के लिए ज्वाइंट कमेटी का गठन किया जाएगा, इसमें श्रमिक संगठन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
0 सरप्लस आवास सेवानिवृत्त कामगार- ठेका मजदूर को आवंटित करने के लिए ज्वाइंट कमेटी का गठन कर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
