कोरबा

दर्री डेम में युवक ने लगाई छलांग.. नही बच सकी जान…

दर्री डेम में युवक ने लगाई छलांग.. नही बच सकी जान…

दर्री डेम में युवक ने लगाई छलांग.. नही बच सकी जान…

कोरबा। दर्री डेम में बीती रात एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को बचाने राहगीर घंटो मश्क्कत करते रहे लेकिन जान नही बचा पाए। सूचना पर दर्री पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि दर्री डेम में एक युवक ने बीती रात छलांग लगा दी। सूत्रों की माने तो बाइक में बैठे युवक ने डेम में उतरा और नीचे छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पहले चुनरी का सहारा लिया गया फिर रस्सी से निकालने का प्रयास किया गया। बावजूद युवक की जान नही बच पाई। इस सबंध में दर्री पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के छलांग लगाने की सूचना पर गोताखोरो से युवक शव बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button