कल्चुरी विद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई विदाई
कल्चुरी विद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई विदाई

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कलचूरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में ममता अग्रवाल वार्ड क्रमांक दो पार्षद एवं अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल संचालक एसएस जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में उपस्थित अभ्यगतों द्वारा गणेश भगवान की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया। उपस्थित सभी अभ्यगतों का स्वागत सुमन, साइमा, उषा, वैष्णवी, कुदसिया, नाजबीन, प्रिंसी ने तिलक रौली लगाकर गणेश वंदना गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ममता अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन बच्चों को स्कूल आना चाहिए। माता-पिता एवं गुरुजनों की आदेश का पालन करना चाहिए, तभी बच्चे आगे बढ़ेगा। प्राचार्य मुक्ता जायसवाल ने कहा कि अपने पिछली गलती बातों को भुलाकर पीछे छोड़ने चाहिए और अच्छी बातें को ग्रहण करके सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए, तभी विकास संभव है। स्कूल संचालक ने कहा कि समय की कीमत को पहचानिए। समय कैसे बदल रहा है। समय के अनुसार नही चलेगा वो पिछड़ जाएगा। कंप्यूटर का युग आ गया है। उसी गति से आगे बढ़ना चाहिए। तन, मन धन से अध्यापन कार्य कीजिए, तभी आगे बढ़ाने की संभावना है। शिक्षिका हेमलता सिदार, अनीता चौबे, ममता जायसवाल, पुष्पा कवर ने भी बच्चो को कहा कि गुरुजनों व माता पिता की आज्ञा का पालन कीजिए। तन, मन लगाकर पढ़ाई में फोकस कीजिए। समय को व्यर्थ न जाने दे। कक्षा आठवीं के बच्चों मनीष अजगले, विकास बंजारे, मौली यादव ने भी स्कूल के भूली बिसरी बातें बताई। कक्षा आठवीं के बच्चो ने स्कूल को एक उपहार गांधी की प्रतिमा व आया रशीदा बेगम को भी एक उपहार प्रदान किया। स्कूल की ओर से सभी बच्चों को एक एक उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सिदार एवं आभार प्रिंसिपल ने किया।
