छग विज्ञान सभा के सदस्यों ने अंधविश्वास दूर करने चलाया जागरुकता अभियान
छग विज्ञान सभा के सदस्यों ने अंधविश्वास दूर करने चलाया जागरुकता अभियान
छग विज्ञान सभा के सदस्यों ने अंधविश्वास दूर करने चलाया जागरुकता
विज्ञान चेतना पखवाड़े के अंतर्गत छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास राव मेश्राम छत्तीसगढ़ भ्रमण पर हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों वे कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। अभियान की इस कड़ी में ग्राम माझी व नवागांव में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की टीम ने मेश्राम के नेतृत्व में अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान, वैज्ञानिक चेतना, पीने के पानी की स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य व जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान के महत्व को बतलाया गया। माझी ग्राम के अधिकतर युवा-युवतियों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। उन सभी को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया और हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से तबीयत खराब होने व सर्पदंश पर अस्पताल जाने और झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित रहीं महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सचिव डॉ वायके सोना, निधि सिंह, रवि नायडू, रघु सिंह और कमलेश दास उपस्थित रहे।
—-
