किसान मोर्चा की प्रथम बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मण्डल संगठन के निर्देशानुसार आज कटघोरा में श्री नारायण कैवार्थ जी के निवास पर किसान मोर्चा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री सर्वजीत सिंह, मंत्री डेक्रांत देवांगन एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में किसान मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग जी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उनके प्रेरणादायक संबोधन से सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत जी, उपाध्यक्ष नारायण कैवार्थ जी, महामंत्री संजू विश्वकर्मा जी, महामंत्री गोपेन्द्र पाण्डेय जी, मण्डल मंत्री होरिलाल भारिया जी, मंत्री विष्णु यादव जी, मंत्री राजू महंत जी, कार्यकारिणी सदस्य जयपाल सिंह जी एवं लक्ष्मण देवांगन जी, कोषाध्यक्ष संदीप जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया। 🌾




