
कोरबा-कटघोरा(शिवशंकर जायसवाल)। कल्चुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में रेवती नक्षत्र पंचमी को बसंत पंचमी मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में ममता अग्रवाल वार्ड पार्षद व स्कूल व्यवस्थापक एसएस जायसवाल उपस्थित रहे। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। बच्चों द्वारा रोली का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की दूसरी चरण में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। ममता अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ज्ञान की देवी सरस्वती माता वही विराजती है जहां सरस्वती माता की पूजा अर्चना होती है। शिक्षिका सिदार ने कहा कि बसंत पंचमी के अलावा मातृ पितृ दिवस है। आज के दिन अपने अपने माता पिता की पूजा अर्चना भी करते है। इस अवसर पर हेमलता सिदार, अनिता चौबे, ममता जायसवाल, पुष्पा कवर, रशीदा बेगम उपस्थिति रही।
