बाल्को में गेट जाम कर हड़ताल को बनाएंगे शत प्रतिशत हड़ताल को सफल
सीटू कार्यालय में हुई बैठक में बनी रूपरेखा
बाल्को में गेट जाम कर हड़ताल को बनाएंगे शत प्रतिशत हड़ताल को सफल

कोरबा । केंद्र सरकार के जन, मजदूर एवं किसान विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश के 10 मान्यता प्राप्त केंद्रीय श्रम सगंठनों ने 16 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल को बाल्को में सफल बनाने के लिए बाल्को सीटू श्रम संघ के कार्यालय में श्रम संगठनों का संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एसएन बनर्जी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। एटक प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने बताया कि बालकों में कार्यरत संयुक्त श्रम संगठन के पदाधिकारी क्रमशः सीटू से अमित गुप्ता,संजय अग्रवाल, राजेश कुमार नागराज ,एचएमएस से धर्मेंद्र देवांगन, नारायण पित्ता, संतोष प्रजापति इंटक से रमेश जांगिड़, विमलेश साव,एटक से एस.के.सिंह, वेदांता अल्युमिनियम मजदूर संघ से अमृतलाल निषाद उपस्थित रहे तथा सर्वसम्मति से बैठक मे निर्णय किया गया कि संयुक्त श्रम संगठन के पदाधिकारी प्रस्तावित औद्योगिक हड़ताल को बाल्को में शत प्रतिशत कामयाब बनाएंगे। इसके साथ ही बाल्को प्लांट गेट के सामने संयुक्त श्रम संगठन के पदाधिकारी सभी कामगारों को हड़ताल सफल करने के लिए सहयोग मांगेगे। मिश्रा ने बताया कि कोल इंडिया के चेयरमैन ने कोल इंडिया में कार्यरत सभी हड़ताली श्रम संगठन के शीर्ष नेताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक बुलाई थी, इसमें कोल इंडिया के चेयरमैन ने नेताओं को हड़ताल न करने कहा, पर नेताओं ने साफ इंकार कर दिया। कोयला उद्योग समेत देश के अन्य उद्योगों के कामगार भी प्रस्तावित औद्योगिक हड़ताल में शामिल होंगे। इसके साथ ही देश भर के श्रम संगठनों के शीर्ष नेता के प्रस्तावित एक दिवसीय औद्योगिक हड़ताल के कामयाबी के लिए संयुक्त रणनीति बना रहे हैं।
