कोरबा
Trending

कैशलेस चिकित्सा योजना में राज्य के बाहर बढ़ाई जाए अस्पतालों की संख्या

समीक्षा बैठक में फेडरेशन ने दिए सुझाव

कैशलेस चिकित्सा योजना में राज्य के बाहर बढ़ाई जाए अस्पतालों की संख्या

कोरबा। विद्युत कंपनी प्रबंधन द्वारा कंपनी के कर्मियों/पेंशनरों के लिए लागू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना के 4 माह पूर्ण होने पर योजना की समीक्षा कर योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक अयोजित की गई।
फेडरेशन एक के महासचिव आर सी चेट्टी ने कैशलेस चिकित्सा योजना को कर्मियों/पेंशनरों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इस योजना के क्रियान्वन से जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और योजना को और अधिक प्रभावी बनाने संगठन की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संगठन के बिंदूवार सुझावों में, विडाल हेल्थ सर्विसेस की गुणवत्ता में सुधार, मरीजों से किसी भी प्रकार की वसूली ना करने और लिए गए पैसों को तत्काल वापस करने, राज्य के बाहर अधिकृत अस्पतालो की संख्या बढ़ने, सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से योजना में शामिल करने, दांतों से संबंधित चिकित्सा को योजना में शामिल करने, योजना से संबंधित सभी जानकारी की प्राप्ति हेतु मोर बिजली कंपनी ऐप को विकसित करने, नियमित रूप से दवाईयों का सेवन करने वालों को दवाईयों की घर पहुंच सुविधा, ईलाज व जांच की समस्त जानकारी मोर बिजली कंपनी ऐप में सुनिश्चित करना, चिकित्सा पूर्ति का निश्चित समयावधि में भुगतान, योजना की सहमति प्रदान करने वाले सभी अस्पतालों द्वारा सहमति संबंधित जानकारी अपने चिकित्सालय सूचना पटल में अनिवार्य रूप से उल्लेखित करना, 24 घंटे के भीतर हितग्राही की मृत्यु होने पर भी योजना का पूर्ण लाभ प्रदान करना, अधिकारियों/कर्मचारियों को रेफरल/बिना रेफरल सीजीएचएस दर पर चिकित्सा एवम अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही, चिकित्सा उपरांत परीक्षण/जांच की निर्धारित समयावधि मे प्रतिपूर्ति, अनुबंधित अस्पतालो में सभी प्रकार के बीमारियों के इलाज की सुविधा,कैशलेस/सीजीजएचएस दर द्वारा दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
इस समीक्षा बैठक में संगठन की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला,महासचिव आर सी चेट्टी के साथ, राजेश खरे,प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, प्रांतीय जोनल सचिव मनोज वर्मा उपस्थित रहे।
सुझाव के लिए जताया आभार
कैशलेस चिकित्सा योजना और विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मोर बिजली ऐप विकसित करने के विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित अधिकारी विनोद अग्रवाल, अतिरिक्त महाप्रबंधक, ट्रांसमिशन कंपनी का फेडरेशन एक के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला व महामंत्री आरसी चेट्टी की नेतृत्व में संगठन प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया। इसके साथ ही कर्मियों व पेंशनरों के लिए लागू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना के सफल क्रियान्वन के लिए शुभकामनाएं दीं। अग्रवाल ने संगठन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों के प्रति धन्यवाद दिया और इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने भविष्य में भी सुझाव देने कहा।

Related Articles

Back to top button