कोरबा
Trending

आठ सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

आठ सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

आठ सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले आठ कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एसएन कापरी, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में बीपी सिंह महाप्रबंधक (खान सुरक्षा एवं बचाव), राकेश सा महाप्रबंधक (उत्खनन) निदेशक तकनीकी सचिवालय, बसंत अग्निहोत्री मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) योजना-परियोजना विभाग, डीएस पांडे मुख्य प्रबंधक क्लीन एनर्जी विभाग, एमसी झा एसओई (सिविल) सीएसआर विभाग, संगीता बझलवार कार्यालय अधीक्षक सीएमडी सचिवालय, दयाराम सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग, कालीचरण हेड प्यून एमएस विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुंची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।

Related Articles

Back to top button