कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस निकली रैली
कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस निकली रैली

कोरबा (कटघोरा)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा में मतदाता जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय प्रांगण से सुतर्रा चौक तक रैली निकाली गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर एसएस पोर्ते अधिष्ठाता महाविद्यालय ने की एवं उन्हीं के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ रैली में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समस्त छात्र छात्राओं ने भाग लिया सूतरा में छात्र-छात्राओं के द्वारा ग्रामीण जनों को जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया सभी विद्यार्थियों को द्वारा विकसित भारत का संकल्प लेकर अपने अधिकारों एवं कार्यो को करने हेतु प्रेरित किया एव विकसित भारत @ 2047 पोर्टल में अपने विचारों को प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आकांक्षा पांडे एनएसएस कार्यक्रम संयोजक एवं डॉक्टर सीएन गौतम के द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉक्टर दुष्यंत कौशिक एवं महाविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे
