कोरबा
Trending

भूमिगत खदान में होगा सुरक्षित खनन, उतरेगी 50 कंटीन्युअर्स माइनर मशीन

वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा सह पुरस्कार वितरण समारोह, प्रदान किए गए 283 पुरस्कार

भूमिगत खदान में होगा सुरक्षित खनन, उतरेगी 50 कंटीन्युअर्स माइनर मशीन

0

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के वार्षिक ख़ान सुरक्षा पखवाड़ा सह पुरस्कार वितरण समारोह 2023 का समापन समारोह में 46 सुरक्षित श्रमिक, 57 ट्रेड टेस्ट विजेता के व्यक्तिगत पुरस्कार और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए खदानों को दिए जाने वाले समूह के साथ 283 पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर सीेएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि सुरक्षित खनन के लिए कंपनी ने भूमिगत खदानों में कंटीन्युअस माइनर की संख्या में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है तथा इनकी संख्या वर्तमान के लगभग 13 से बढ़ाकर 50 से अधिक की जा रही है। ओपनकास्ट माइंस में सेफ्टी राडार जैसे उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं डिजिटाइज़ेशन के ज़रिए उत्पादकता को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।

एसईसीएल दीपका क्षेत्र के प्रगतिनगर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में खान सुरक्षा महानिदेशालय के डीजीएमएस प्रभात कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा, डीजीएमएस उप-महानिदेशक एसडी चिद्दरवार के साथ ही निदेशक मंडल समेत कंपनी संचालन समिति, सेफ्टी बोर्ड व वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, एरिया महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष श्रम संघ, यूनियन, एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, तदुपरांत अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से किया गया। यहां बताना होगा कि वर्ष 2023 में जबलपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कोयला खदानों के लिए 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें 61 एसईसीएल और 11 गैर एसईसीएल के साथ 72 कोयला खदानों ने हिस्सा लिया था। इस पखवाड़े के दौरान 44 भूमिगत और 28 खुली खदानों का निरीक्षण, मुख्यालय द्वारा चयनित 25 टीमों ने किया। निरीक्षण के दौरान खान सुरक्षा उपनिदेशकों ने भी खानों का निरीक्षण करने में अपनी महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अतिथियों ने एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, प्राइवेट माइनिंग कंपनियों, मशीन निर्माताओं आदि द्वारा स्टाल का प्रदर्शन किया गया जिसमें खनन गतिविधियों, सुरक्षा उपकरणों, आधुनिक तकनीक से खनन आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंचस्थ अतिथियों ने कोयला मंत्री के संदेश के साथ सुरक्षा स्मारिका का भी विमोचन किया।

मिशन मितवा व मिशन सुदेश

एसईसीएल सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा ने कंपनी में सुरक्षा की कार्य संस्कृति को प्रेषित करने के लिए मिशन मितवा तथा मिशन सुदेश की घोषणा की है, इसमें सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष एसईसीएल में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी देखी गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा निर्देशों से सुसज्जित दो सुरक्षा रथ पखवाड़े के दौरान एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में गए और खानों के ठेकेदारी कर्मचारियों को उनके कैंप में तथा विभागीय कर्मचारियों को पार्किंग एवं विश्राम स्थल पर सुरक्षित रहने की कार्यप्रणाली संबंधित चलचित्र बता कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button