कोरबा
Trending
22 को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर होगी विशेष पूजा अर्चना
22 को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर होगी विशेष पूजा अर्चना

कोरबा (कटघोरा)। वार्ड न दो तहसील भाटा में नवधा चौक में मोहल्ले समिति एवम राम सेवक समिति का।बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के विधिवत उद्घाटन के अवसर पर तहसील भाठा में विधिवत पूजा अर्चना, हवन पूजन, दीप प्रज्वलित, एवम रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कृष्णा दास वैष्णव, दुर्गा अग्रवाल, शिवशंकर जायसवाल,रामविलास जायसवाल, शरद वैष्णव,प्रह्लाद जायसवाल, विनय वैष्णव,श्रीमती श्याम सोनी, गोलू यादव, ननकी यादव, काजल बाई, दुर्गा महंत, सनत जायसवाल,रामाधार कुंडे, बीरेंद्र यादव, फुक्की जायसवाल, रानी जायसवाल, सुरेंद्र यादव, ऋषि विश्वकर्मा, सौम्या जायसवाल, दिलीप यादव, प्रिंस जायसवाल के अलावा अन्य सदस्य बाई उपस्थित रहे।
