कोरबा
Trending

लक्ष्य हासिल करने कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े

लक्ष्य हासिल करने कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े

कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्साही के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शाकंभरी भवन डोंगानाला में किया जा रहा है।
प्राचार्य जीपी बंजारे, डा अनिता सिंह के संरक्षण, कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा, हरिशंकर डिक्सेना की अगुवाई में संचालन शिविर में गोष्ठी कार्यक्रम में कैरियर मार्गदर्शन प्रश्नोत्तरी, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के लिए शासकीय योजना विषय पर विषय विशेषज्ञ वक्ता डा गजेंद्र तिवारी डायरेक्टर छत्तीसगढ़ पब्लिक हाई स्कूल पाली एवं कीर्ति राम धुर्वे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटा पानी द्वारा विस्तार पूर्वक स्वयंसेवकों से रूबरू हुए। स्वयंसेवकों को प्रश्न उत्तर विधि से चर्चा- परिचर्चा के माध्यम से विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही शिविर के दौरान जिला संगठक कोरबा वाईके तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर मनोज सिन्हा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर, कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश पांडे ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाजार का निरीक्षण किया। सिन्हा ने कहा कि बड़ा लक्ष्य पाना है तो दृढ़ संकल्प, लगन, कड़ी मेहनत से निरंतरता के साथ, बिना घबराए, हार- जीत के भाव से आगे बढ़ने का स्वयंसेवकों से आह्वान किया। तिवारी ने शिविर संचालन के संबंध में स्वयं सेवकों से चर्चा कर शिविर से होने वाले अनुभवों, कमियों, उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पाकशाला में जाकर स्वयंसेवकों से खाना बनाते समय अपना हाथ बंटाते हुए शिविर का आनंद लिया। अतिथियों का कार्यक्रम अधिकारियों लाफा- बक्साही द्वारा शाल, श्रीफल, साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी लाफा व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी बकसाही ने किया।

Related Articles

Back to top button