रासेयो शिविर संपन्न
कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल द्वारा ) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सिंघिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सम्माननीय एम रत्नाकर संगठन मंत्री गोगपा विशिष्ट अतिथि मनोहर सिंह बिंझवार सरपंच, प्रदीप जायसवाल जनपद सदस्य ,जितेंद्र जायसवाल उपसरपंच चुन्नीलाल जायसवाल, श्रीमती रथ कुंवर बघेल पंच ,सी एल गुप्ता तथा संस्था प्रमुख श्रीमती संगीता साव प्राचार्य पी आर धुर्वे व्याख्याता ,बी आर जाटवर कार्यक्रम अधिकारी , सुनीता काठले शिविर सहायक ,वीरेंद्र सिंह पोर्ते शिविर सहायक सभी शिविरार्थियों एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना, व्यायाम, प्रभात फेरी, श्रमदान ,बौद्धिक चर्चा ,खेल गतिविधियां तथा जनसंपर्क सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। इसमें प्रभात फेरी में गांव की गली में समाज को जागरूक करने के लिए स्लोगन नारा आदि के माध्यम तथा हमारे स्वयंसेवकों ने श्रमदान में स्कूल की अहाता की पोताई, गार्डन बनाने के लिए ईट से दीवाल खड़ा किया ,समतलीकरण सड़क निर्माण , सोखता निर्माण,हाई स्कूल मैदान की साफ सफाई ,नल के आसपास की सफाई आदि श्रमदान के माध्यम से किया गया और बौद्धिक चर्चा में विषय विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ प्यारेलाल आदिले,एच एस कंवर, डॉ विजय कुमार बघेल ,गणेश राम राजपूत, सुरेश कुमार चंद्रा, श्रीमती संध्या साहू ,पी एन योगी डॉ शिवदयाल पटेल ,डॉ मनहरण अनंत आदि वक्ताओं के द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए युवा, स्वच्छता अभियान में युवाओं का योगदान ,कैरियर मार्गदर्शन ,महिला सशक्तिकरण ,वन संरक्षण कैसे करें ,अंधविश्वास, योग ध्यान ,बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,बाल संरक्षण ,पास्को की जानकारी आदि विषय पर गहन चर्चा वक्ताओं के द्वारा स्वयं सेवकों को दिया गया तथा खेलकूद गतिविधियों और जनसंपर्क कार्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्राम वासियों की भारी उत्साह के साथ रंगारंग कार्यक्रम हुआ । इस तरह से सात दिवसीय विशेष शिविर में समाज में जागरूकता लाने हेतु स्वयंसेवकों द्वारा प्रयास किया गया इस कार्यक्रम की संरक्षक प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी की कुशल मार्गदर्शन से यह विशेष शिविर का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
