मंत्री लखन का कोरबा प्रवास, जगह जगह होगा स्वागत
मंत्री लखन का कोरबा प्रवास, जगह जगह होगा स्वागत

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कोरबा प्रवास शनिवार को होगा वह अपने निजी निवास कचना (रायपुर) से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर प्रात 11 बजे हिंदू चौक बिलासपुर में स्वागत सत्कार होगा इसके पश्चात नेहरू चौक में आतिशबाजी होगी तत्पश्चात उनके 12.30 बजे पाली आगमन होगा जहां पर जनपद कार्यालय के सामने स्वागत सत्कार होगा दोपहर एक बजे चैतमा के बाद कटघोरा आगमन होगा जहां 1:30 बजे उनका स्वागत सत्कार कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। देवांगन दोपहर दो बजे छुरी पहुंचेंगे इसके बाद एनटीपीसी में गेट में उनका स्वागत होगा दोपहर 2:30 बजे दरी बस स्टैंड में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे उसके बाद 3:15 बजे कोहड़िया चौक में स्वागत सत्कार होगा इसके बाद शाम चार बजे अप्पू गार्डन के पास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 4:30 बजे देवांगन का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। यहां से खुली गाड़ी में आभार रैली प्रारंभ होगी जो सीतामढ़ी चौक में समाप्त होगी मीडिया प्रभारी मीडिया मनोज ठाकुर ने बताए की मंत्री देवांगन के कोरबा प्रवास को लेकर के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में खासा उत्साह है और स्वागत रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं। इसके पहले शुक्रवार को राज भवन में लखन लाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। सैकडो कि संख्या में कोरबा से रायपुर पहुंचे समर्थको ने देवांगन को फूल माला से लाद दिया। देवांगन राज भवन से मंत्रालय पहुंचे जहां पर उन्होंने मंत्री मंडल की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद अपने निजी निवास स्थान कचना पहुंचे, जहां पर फिर से स्वागत सत्कार का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
