Uncategorizedकोरबा

सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले 64 विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले 64 विद्यार्थियों का किया गया सम्मान


कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका क्षेत्र द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कोरबा ज़िले में वर्ष 2022-23 में शासकीय विद्यालयों से दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले 64 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रगति नगर आवासीय परिसर स्थित स्नेह मिलन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की गयी। दीपका क्षेत्र में महाप्रबंधक अमित सक्सेना द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप बच्चे देश का भविष्य हैं। भविष्य में आपको ही इस देश को वापस से विश्वगुरु बनाना है जिसके लिये पढ़ाई करना अत्यंत आवश्यक है। तत्पश्चात् उन्होंने बच्चों, उनके गुरुओं- शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधक (खनन) डीएम बोबड़े व क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक आरके शर्मा के साथ सभी विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button