कोरबा

बाइक अनियंत्रित होने से युवक गिरा सड़क पर-गंभीर घायल

कोरबा। बालको क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायल व्यक्ति का नाम शाहबुद्दीन खान बताया जा रहा हैं जो तुलसी नगर क्षेत्र में निवासरत हैं। बताया जा रहा है, कि शाहबुद्दीन खान अपनी दुपहिया वाहन से किसी नीज कार्य हेतु बालको की तरफ जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक की चैन टूट गई और बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर पड़े शाहबुद्दीन को देख लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button