Uncategorized

बी ई ओ द्वारा अचानक निरीक्षण 

 

 

कोरबा ( सत्यम जायसवाल ) पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल(बीईओ) ने क्षेत्र के कई शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बगबुड़ा पारा (साखो) स्थित अतिरिक्त कक्ष शास. प्रा. शाला में उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाए गए अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कक्षा संचालन में लापरवाही, समय पर उपस्थिति में ढिलाई और शिक्षा के स्तर से समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीईओ ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही, बच्चों की शिक्षा में बाधा डालने वाली किसी भी गतिविधि पर त्वरित रोक लगाने के आदेश दिए।

इस सघन निरीक्षण अभियान से क्षेत्रीय अभिभावकों में यह संदेश गया है कि अब शिक्षा व्यवस्था में सुस्ती और मनमानी पर विराम लगेगा तथा छात्रहित सर्वोपरि होगा।

Related Articles

Back to top button