कोरबा

योग्य व्यक्ति को पार्टी बनाएगी उम्मीदवार, सभी एकजूट होकर जिताने के लिए करेंगे काम

योग्य व्यक्ति को पार्टी बनाएगी उम्मीदवार, सभी एकजूट होकर जिताने के लिए करेंगे काम

कोरबा : नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पर्यवेक्षक होरा के पास दावेदारो ने प्रत्यक्ष मुलाकात कर पार्षद टिकट के लिए आवेदन जमा किया। होरा ने कहा कि कांग्रेस जनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति इसका सबूत है कि निगम क्षेत्र के कार्यकर्ता चुनाव के लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय है। प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदो के उम्मीदवार नियमानुसार तय किए जाएगे। पार्टी द्वारा योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाएगा और हम सब एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में एक बैठक आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार पर्यवेक्षक होरा पंचायत चुनाव में पर्यवेक्षक बन कर आए थे और इनके मार्गदर्शन में जिला पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। अग्रवाल ने बताया कि 2014 के चुनाव में रेणु अग्रवाल ने निगम के चौथे कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रथम महापौर के रूप में कार्यभार संभाला था और उसके बाद विकास कार्यो की गंगा बहाते हुए पेयजल की समस्या से कोरबा निगम वासियों को निजात दिलाया। लगभग 50 हजार घरों में निशुल्क नल कनेक्शन लगवाया। निगम के पांचवे कार्यकाल में 2020 में दूसरी बार कांग्रेस के महापौर के रूप में राजकिशोर प्रसाद ने कार्यभार संभाला। दो साल के कोरोना वैश्विक संकट के बावजूद निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, सामुदायिक मंच एवं अन्य विकास कार्य संपन्न हुए। इसी कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा देने का महान कार्य किया। सभी उपलब्धियां कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता में बतायेंगे। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही है, इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों को संकल्प लेकर निगम में कांग्रेस का महापौर बनायेंगे एवं ज्यादा पार्षद जीता कर निगम की कांग्रेस की सत्ता का हैट्रिक बनाएंगे। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष उषा तिवारी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कोरबा शहर कुसुम द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार, पुष्पा पात्रे, मालती किन्नर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रारंभ में पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने दिया। आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर एवं संचालन पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने किया। बैठक में सुरेश सहगल, अर्चना उपाध्याय, धुरपाल सिंह कंवर, प्रदीप पुरायणे, अमन पटेल, गजानंद बरेठ, गिरधारी बरेठ, मो शहिद, शांता मंडावे, मुकेश राठौर समेत काफी संख्या में पदाधिकारी वकार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button