Uncategorized

शाउमावि लमना में का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

गरिमा खैरवार क्लास 10 वीं में 82प्रतिशत अंक प्राप्त कर एवं गीतिका 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप की

कोरबा (सत्यम जायसवाल ) छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10 वीं और 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। आसपास के इस क्षेत्र में पहली बार कक्षा 10वीं में कु गरिमा खैरवार 82%,कु संतोषी 80%,लंकेश कुमार 77%, तथा दिव्या, नागेश्वर, दीपमाला,सिमांशी,हेमलता आदि ने 73% से अंक प्राप्त किये। वही कक्षा 12 वीं में कु गीतिका सिदार (कॉमर्स) ने 82.2% और मुस्कान खान (बायो) ने 80.8% प्राप्त कर पूरे विद्यालय और लमना चोटिया क्षेत्र को गौरवान्तित किया है। संस्था में कक्षा 12वीं में आशा(बायो) 76.7%,आदित्य खैरवार(कॉमर्स) 75.8%,नागेश्वर (कॉमर्स) 75% पुष्पा(बायो) 70% अंक प्राप्त किया है। कला संकाय से दुर्गेश्वरी, कोमल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉमर्स संकाय से नूतन,सरिता,सुमन ने 65% अधिक अंक प्राप्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। क्षेत्र में पहली बार बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में 80% अंक प्राप्त किये हैं जो बच्चों की मेहनत ,लगन एवं शिक्षकों के सहयोग एवम मार्गदर्शन के कारण सम्भव हो सका। संस्था के प्राचार्य नागदेव सर , शिक्षकों ,सुधीर शर्मा jतथा ग्राम लमना के सरपंच, शाला समिति अध्यक्ष, गणमान्य नागरिकों एवं बीईओ सुश्री प्रीति खैरवार पोंडी उपरोड़ा ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कोरबा जिले के लगभग 70 से 80 किलोमीटर दूर ग्राम लमना हायर सेकेंडरी स्कूल में संसाधनों का अभाव होते हुए भी ग्रामीण के गरीब बच्चों ने अपने बल पर उच्चतम अंक हासिल कर ग्राम एवं शिक्षकों माता-पिता का नाम गर्वित कर दिए।

*कु. गीतिका सिदार* कक्षा 12वीं में कॉमर्स की स्टूडेंट ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप की है और आगे की पढ़ाई प्राप्त कर टीचर बनना चाहती है ।अधिकतम अंक मिलने पर अपने गुरुजी सुधीर शर्मा एवं माता-पिता, दोस्तों को दी है।

. *मुस्कान मसूरी / जावेद* मसूरी ने कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप की है , डॉ बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती है। इस एरिया में गरीब अधिक लोग है।

अधिकतम अंक मिलने पर अपने गुरुजी एवं माता-पिता को दी है।

*आदित्य खैरवार ने कक्षा* 12 वीं में 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप की है , टीचर बनकर बच्चों को सेवा करना चाहता है।

अधिकतम अंक मिलने पर अपने गुरुजी एवं माता-पिता को दिया है।

*गरिमा खैरवार ने कक्षा* 10 वीं में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप की है , सिविल सर्विस की सेवा करना चाहती है।

अधिकतम अंक मिलने पर अपने गुरुजी एवं माता-पिता को दी है।

 

Related Articles

Back to top button