जायसवाल समाज की बैठक ली विधायक संगीता ने

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र जायसवाल समाज की बैठक सुतर्रा में संगीता सिन्हा विधायक संजारि बालोद ,रामगोपाल डिक्सेना सर्व वर्गीय जायसवाल समाज के जिला अध्यक्ष, आनद जायसवाल समाज प्रमुख कोरबा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंच पर उपस्थित अभयागतो का स्वागत जायसवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी जगदीश डिक्सेना, टकेश्वर जायसवाल जगदीश जायसवाल, ओमप्रकाश, किरण जायसवाल, उमा डिक्सेना, सुषमा जायसवाल, संजय जायसवाल ने स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगीता सिन्हा ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद के प्रत्याशी ज्योत्सना महंत मैदान में उतरी हुई है। इस क्षेत्र में जायसवाल समाज का भी बाहुल्य है। हम लोगो को भी टिकट में सहयोग करने वाले भी महंत परिवार से भी है। जायसवाल समाज की बैठक में जायसवाल समाज का अध्यक्ष श्रीमती किरण जायसवाल जगदीश डिक्सेना, ओमप्रकाश , टकेश्वर जायसवाल ,नंदकुमार जायसवाल ,संजय जयसवाल, जगदीश डिक्सेना,ओम प्रकाश डिक्सेना, श्रीमती उमा डिक्सेमा,सुषमा जायसवाल एवम अन्य समाज प्रमुख उपस्थित रहे।
