कोरबा
Trending

सड़क, नाली और सामुदायिक भवन के कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन

सड़क, नाली और सामुदायिक भवन के कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन

कोरबा। नगर पालिक निगम के वार्ड 30 मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन विकास कार्य का भूमिपूजन महापौर राजकिशोर प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। महापौर मद से 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन विकास कार्य का भूमिपूजन व 15 वें वित्त आयोग मद से 18 लाख रूपये की लागत से वार्ड 30 में अन्य स्थानों पर आरसीसी नाली तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्यो का भी विधिवत भूमिपूजन महापौर प्रसाद ने किया। इस मौके पर महापौर प्रसाद ने कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में लगभग सभी समाजों के लिए सामुदायिक भवन की सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि वार्ड 30 मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन विकास कार्य की आवश्यकता को देखते हुए यहां के नागरिकों ने कार्य कराए जाने का अनुरोध किया था, इस पर महापौर मद से 10 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत उक्त सामुदायिक भवन विकास कार्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर एवं फूलचंद सोनवानी के साथ पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, नारायण कुर्रे, अरूण यादव, मूलचंद आजाद, पोखनलाल यादव, नत्थुलाल यादव, गीता यादव, होरी लाल, मेम साय, मुकुन्द यादव, राजकिशोर यादव, फागूलाल यादव, अरूण यादव, दिलीप यादव, गोकुल यादव, आशीष यादव, गणेश यादव केदार यादव के साथ काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button