एक पेड़ मां के नाम तहत किया पौधा रोपण, लिया सुरक्षा का संकल्प
एक पेड़ मां के नाम तहत किया पौधा रोपण, लिया सुरक्षा का संकल्प

कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के प्राचार्य डॉ. प्यारेलाल आदिले के दिशा निर्देश में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों को संरक्षित करने एकदिवसीय नियमित गतिविधि कार्यक्रम किया गया भारत देश में चल रहे एक पेड़ मां के नाम के तहत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के परिसर पर पौधा लगाते उन्हें संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करने 10 नग ट्री गार्ड लगाया साथ ही पौधे को पेड़ बनाने तक सुरक्षा करने शपथ ली प्रोग्राम ऑफिसर के दिवाकर ने पर्यावरण का संरक्षण कितना आवश्यक है ।इसकी जानकारी देते स्वयं सेवकों को कहा कि हम सभी को पर्यावरण को संरक्षित रखने कम से कम एक पेड़ अपने घर में लगाना होगा गांव एवम शहर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना होगा जिससे वे जल को संरक्षित करेंगे एवम पौधों को भी संरक्षित रखेंगे तब कहीं जाकर पर्यावरण संरक्षित होगा और प्रदूषण मुक्त गांव बनेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो.आर.जी यादव, महिला इकाई रासेयो कार्यक्रम सहायक प्रो चंद्रकली अनंत, प्रो खुशनुमा परवीन, प्रो निधि जायसवाल, प्रो जी लता कंवर,रासेयो कार्यक्रम सहायक, प्रो ओ.पी.सिंह, दुर्गेश महिपाल सुनील जायसवाल, धर्मेंद्र निर्मलकर, माधुरी जायसवाल के साथ वंदना ,संजू यादव, पुष्पा कुमारी, अमृत संजू यादव राजू कुमार कुसुम निर्मला दीपिका दीपेश रीना अंकुश आदि उपस्थित थे।
