पी एम स्व निधि योजना से आत्मनिर्भर बन रहे है छोटे व्यवसाई
- पी एम स्व निधि योजना से आत्मनिर्भर बन रहे है छोटे व्यवसाई

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। भारत सरकार की महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से शहर के ऐसे छोटे व्यवसाय ठेला गुमटी, पटरी के माध्यम से अपना व्यवसाय कर जीवन यापन कर रहे हैं ।इस योजना से न्यूनतम दरों पर लोन लेकर व्यवसाय कर रहे हैं ।
इस योजना को सफल बनाने के लिए सरकार अपने योजना को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं।
नगर पालिका के राष्ट्रीय शहरी जीवन मिशन शाखा द्वारा शहर के 238 शहरी पथ विक्रेताओं के माध्यम से लोन दिया गया है। समय-समय पर शिविर लगाकर पथ विक्रेताओं को बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ हित ग्राहियों के अन्य परिवार के सदस्यों से सामाजिक आर्थिक एवं प्रोफाइलिंग करके शासन के अन्य विभागों में संचालित योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ।इस योजना में शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम चरण में 1000 रूपये ऋण राशि बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है, जिसको बाद में पूर्ण रूप से देने के बाद द्वितीय चरण में 2000 रुपए का लाभ दिया जाता है, इसी प्रकार तृतीय चरण में 5000 रुपए देने का प्रावधान है।
