कोरबा

हसदेव, छत्तीसगढ़ व शिवनाथ चलेगी एलएचबी व सामान्य कोच के साथ

हसदेव, छत्तीसगढ़ व शिवनाथ चलेगी एलएचबी व सामान्य कोच के साथ

हसदेव, छत्तीसगढ़ व शिवनाथ चलेगी एलएचबी व सामान्य कोच के साथ

0 सामान्य श्रेणी के यात्रियों को ट्रेनों के दोनों साइड मिलेगी सुविधा
कोरबा : यात्रियों को आरामदायक व सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने रेलवे ने एलएचबी कोचों के साथ चलने वाली सभी ट्रेनों के आगे व पीछे दोनों तरफ सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ उपलब्ध कराएगा। कोरबा से चलने वाली हसदेव, छतीसगढ़ व शिवनाथ एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनों उक्त कोच लगाए जाएंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने यात्रियों की मांग व सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। एलएचबी कोचों के साथ इस सुविधा की उपलब्धता से सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के दोनों साइड सुगम यात्रा सुविधा सुनिश्चित होगी। रेल प्रबंधन ने कहा है कि 18237- 18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर, छतीसगढ़ एक्सप्रेस में कोरबा से 22 एवं अमृतसर से 24 मई 2024 से यह सुविधा मिलेगी। इसी तरह 18239- 18240 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-कोरबा, शिवनाथ एक्सप्रेस में कोरबा से 23 व नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 22 मई से कोच की मिलेगी।
0 इन ट्रेनों में भी मिलेगी सुविधा

– 18249-18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस में रायपुर से 22 एवं कोरबा से 23 मई से
– 12855- 12556 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बिलासपुर से 22 मई एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 24 मई से।

– 20845- 20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से 25 से एवं बीकानेर से 28 मई 2024 से।
– 20843- 20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से 27 से एवं भगत की कोठी से 30 मई से।

– 22843- 22844 बिलासपुर-पटना-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से 24 एवं पटना से 26 मई से।
– 22815-22816 बिलासपुर-एरणाकुलम-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से 27 एवं एरणाकुलम से 29 मई से।

– 12849-12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से 30 एवं पुणे से 31 मई से।
– 12851- 12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दो जून से एवं चेन्नई से तीन जून से।

– 12853- 12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग, अमरकंटक एक्सप्रेस में दुर्ग से 22 एवं भोपाल से 23 मई से।
– 18205- 18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से 23 एवं नौतनवा से 25 मई से।

– 18207- 18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से 27 एवं अजमेर से 28 मई से।
– 20847-20848 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से 22 एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) से 24 मई से।

– 18213-18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से 26 एवं अजमेर से 27 मई से।
– 12823-12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग, संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में दुर्ग से 23 एवं निज़ामुद्दीन से 24 मई से।

– 18201- 18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से 22 एवं नौतनवा से 24 मई से।

– 18203- 18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग, बेतवा एक्सप्रेस में दुर्ग से 26 एवं कानपुर से 27 मई से।
– 12549-12550 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से 28 एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) से 30 मई से।

Related Articles

Back to top button