भारी वाहनों से लूटपात कर डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
भारी वाहनों से लूटपात कर डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
भारी वाहनों से लूटपात कर डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
150 लीटर निकाला था डीजल, चालक को धमका कर लूटे तीन हजार
कोरबा : कोयला खाली करने जा रहे ट्रेलर को रोक कर बोलेरो वाहन सवार तीन युवकों ने चालक को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही वाहन की चाबी लेकर 150 लीटर डीजल निकालने के साथ ही चालक से तीन हजार रुपए लूट लिए। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ कर डीजल व बोलेरो वाहन जब्त किया। मामले शामिल फरार एक आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
घटना पुलिस सहायता केंद्र जटगा क्षेत्र की है। ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी -04 एनवी 8357 को चालक जावेद बिजारी रायगढ़ से कोयला लोडकर 11 मई को जैतहरी पावर प्लांट मध्य प्रदेश मे खाली करने भेजा था। ग्राम सिरकी बाम रोड़ में रात 1.30 बजे ट्रेलर को सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीसी 3788 में सवार तीन युवकों ने रोककर चालक को नीचे उतारा और अपने कब्जे में रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन का चाबी निकाल कर ट्रेलर के डीजल टंकी से 60 लीटर वाले जरीकेन में भरकर बगल में रखे एक प्लास्टिक के ड्रम में खाली करते हुए लगभग 150 लीटर डीजल निकाल लिया। इसके बाद चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए पेंट के पैकेट में रखे तीन रूपये को जबरन लूट लिए। घटना की जानकारी चालक जावेद ने वाहन मालिक धरम यादव 39 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा जिला कोरबा को दी। तदुपरांत धरम यादव ने मामले की रिपोर्ट जटगा पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर संदेही इंद्रपाल साहू 22 वर्ष एवं शरद साहू 28 वर्ष दोनों निवासी साहूपारा कटोरी नगोई को घेराबंदी कर पकडकर पुलिस ने पूछताछ किया। तब दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा प्लास्टिक की दो जरीकेन से भरा हुआ 100 लीटर डीजल व दो हजार रुपए नगदी रकम जब्त किया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी कलसाय यादव घटना के बाद से फरार हो गया है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। आदतन चोरी डकैती करने वाले आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय कटघोरा भेज दिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हैं कई मामले
पुलिस ने बताया कि आरोपी इंद्रपाल साहू के खिलाफ पहले पुलिस सहायता केंद्र जटगा और थाना भटगांव जिला सूरजपुर में तीन चोरी के मामले पंजीबद्ध है। वहीं आरोपी शरद साहू के खिलाफ पूर्व में थाना कटघोरा में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है तथा फरार आरोपी कलसाय यादव के खिलाफ पूर्व में थाना विश्राामपुर जिला सूरजपूर आर्म्स एक्ट और नकबज़नी के दो अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
