Uncategorizedकोरबा

विद्यार्थियों ने लगाई साइंस आर्ट क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी

विद्यार्थियों ने लगाई साइंस आर्ट क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी


कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल कटघोरा में आर्ट क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में धर्म नारायण तिवारी थाना प्रभारी कटघोरा एवं आशुतोष अग्रवाल डायरेक्टर, जय भारत स्कूल कटघोरा एवं प्राचार्य विकास रंजन प्रधान एवं मैनेजर कुणाल महापात्र द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक माडल का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल में निरंतर आर्ट क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होना चाहिए। उसमें बच्चों को अपनी योग्यता पहचानने एवं आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा आए हुए निर्णायक एवं अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में कामता जायसवाल , माया दत्ता, तान्या घोष, पूजा गुप्ता, भारती पांडे ने अपनी भूमिका निभाई। विद्यालय के प्राचार्य एवं मैनेजर द्वारा सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button