Uncategorized

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) 28 मई 2025 रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल ने सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय स्मरण की मिसाल पेश की। इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर सफाई अभियान चला कर ,वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गया ,उसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आगे की योजना – ‘चाय पे चर्चा’

कार्यक्रम उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर ‘चाय पे चर्चा’ के माध्यम से आगामी सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया

। स्थानीय मुद्दों, पर विचार, जनसंपर्क अभियानों और आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके न्यायप्रिय और लोकहितैषी शासन की चर्चा करते हुए उन्हें “भारतीय इतिहास की महान नारी शक्ति का प्रतीक” बताया।

कार्यक्रम में संजय शर्मा जिला मंत्री,मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, पार्षद पवन अग्रवाल, पार्षद राजू दिवान, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष समजीत सिंह,

देव दुबे, ओमप्रकाश , श्याम सुंदर कश्यप, अविनाश केसरवानी, अजय धनोदिया, अमित जयसवाल, राजेश गुप्ता, स्नेहलता पटेल, अनिल दुहलानी, लक्खू देवांगन, इकलाख शेख, फारूक काजी, नवीन गोयल, पवन जायसवाल, मुरली साहू, शिव अग्रवाल, रुक्मन पटेल,, मनदीप जायसवाल, कमल मालानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button