हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

कोरबा कटघोरा (शिव शंकर जायसवाल) मेनोनाईट चर्च कटघोरा में बड़ा दिन का त्योहार बड़े हषोल्लास के साथ मनाया गया, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर आराधनालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर,पाली, कोरबा से आये मसीही जन शामिल हुए,
कार्यक्रम का प्रारंभ विशेष गीतों से हुआ, उसके पश्चात तीन चरणों में विशेष प्रार्थना क्रमश बहन विनीता गीर ,डिकनेश प्रतिभा कुमार, एवं पास्टर आमोस छतर द्वारा किया गया, तत्पश्चात जवान सभा, महिला सभा एवं संडे स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक सामुहिक गीत प्रस्तुत किया गया, उत्तरवादी पाठ डिकन जयंत लाल द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर भाई ,मनोज पटेल परिवार एवं भाई एस सी गीर परिवार द्वारा विषेश गीत प्रस्तुत किया गया,बहन गीर द्वारा कविता के माध्यम से कि्शमस की व्याख्या प्रगट किया गया,
कार्यक्रम के दुसरे भाग में बाइबल पठन भाई निषीर गीर द्वारा किया गया, धन्यवादी व विषेश दान पर बहन वन्दना पटेल, स्वर्ण लता लाल, एवं कंचन लाल द्वारा विषेश प्रार्थना किया गया,
कार्यक्रम के अन्तिम भाग में पास्टर आमोस छतर द्वारा प्रभु यीशु के इस संसार में जन्म लेने की विस्तृत व्याख्या करते हुए बड़ा दिन का महत्व बताया गया, उनके द्वारा प्रभु की प्रार्थना एवं आशिष वचन के साथ सभा समाप्त किया गया इसके बाद मसीही जन एक दूसरे से मिल कर बड़ा दिन का बधाई दिए
कार्यक्रम का सफल संचालन शासन परिषद उत्तर क्षेत्र के सदस्य एस सी गीर ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में भाई मनोज पटेल, वंदना पटेल,डीकनेस प्रतिभा कुमार, तृप्ति तांडी,सरोना तांडी, कुमारी मृनल पटेल, अनीता सोनार, अमन कुमार , राहुल शर्मा, ज्योति मिंज, भारती जयसवाल,का सराहनीय योगदान रहा, इस अवसर पर प्रिती भोज का आयोजन भी किया गया.
