कोरबा

विज्ञापन के क्षेत्र में जाना चाहती हैं मिस छत्तीसगढ़ दामिनी

विज्ञापन के क्षेत्र में जाना चाहती हैं मिस छत्तीसगढ़ दामिनी

कोरबा- कटघोरा। कटघोरा केटीजी क्लब द्वारा अंबिकापुर के सिटी इन होटल में मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दामिनी देवांगन मिस छग चुनी गई। कटघोरा स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मिस दामिनी ने कहा कि अंबिकापुर में कुछ दिन पूर्व हुए मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के आयोजन में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिए। उसमें मैं मिस छग चुनी गई। उन्होंने कहा कि विज्ञापन के क्षेत्र में जाना चाहती हूं, क्योंकि उसमें पैसा के साथ-साथ जान पहचान भी बढ़ेगी। साथ ही आगे आने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि बलौदा बाजार के करही ग्राम की मूल निवासी हूं। वर्तमान समय में कालेज में अध्ययनरत हूं। मेरे माता- पिता, डायरेक्टर किरण, केटीजी क्लब के पदाधिकारियों का आभारी हुं। सौंदर्य प्रतियोगिता के डायरेक्टर लक्ष्मी गर्ग जो केटीजी क्लब द्वारा चार वर्षों से सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे है। इस वर्ष भी अंबिकापुर के सिटी इन होटल में सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 जिले से 70 प्रतिभागी भाग लिए।
पांच चरणों में मिस एवं मिस्टर छत्तीसगढ़ चुना गया। 2026 जनवरी को रायपुर 26 में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। उससे पूर्व छह अगस्त को गोवा में मिस इंडिया एवं मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button