कोरबा
Trending

राहुल गांधी व उनके परिवार ने सदैव पहुंचाई देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस

नारेबाजी व प्रदर्शन कर भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

राहुल गांधी व उनके परिवार ने सदैव पहुंचाई देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने का जताया विरोध
कोरबा।भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाकर मजाक बनाने का भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई व किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राहुल गांधी शर्म करो का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल व टीएमसी सांसद का पुतला फूंका। साथ ही दोनों के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, इससे पहले भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास आडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया है। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भाजपा के इस आंदोलन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है, उन्हें तत्काल अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। तदुपरांत कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, ईश्वर साहू, लक्ष्मी श्रीवास, सुमन सोनी, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, दिनेश वैष्णव, हेमलाल झारिया, राजू गुप्ता, पंकज सोनी, सरजू अजय, संजू देवी राजपूत, राजेश लहरे, संजय कुर्मवंशी, लक्ष्मण श्रीवास, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, मंजू सिंह, रमा मिरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, राम अवतार पटेल, चंदन सिंह, तृप्ति सरकार, चंद्रभूषण झा, राजेश सोनी, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरिराम साहू, दीनदयाल पटेल, संजय कुमार पटेल, पार्षद गणों में चंद्रलोक सिंह, सुफल दास महंत, गोलू पांडे, नारायण दास महंत, पुराइन बाई, कृष्णा यादव, गौरव मिश्रा, बृजेश यादव, मनोज साहू, विवेक राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button