कोरबा

कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नौ तथा पार्षद के लिए 65 ने जताई दावेदारी

कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नौ तथा पार्षद के लिए 65 ने जताई दावेदारी

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक मंगल भवन कटघोरा में आयोजित की गई। इस दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हर्षिता पांडेय, विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
हर्षिता पांडे, सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने कटघोरा के 15 वार्ड एवं नगर पालिका अध्यक्ष सीट जीतने के लिए सुझाव भी दिए। साथ कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि विजय होने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दी जाएगी, सभी कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर ईमानदारी से पार्टी को जिताने के कार्य करना होगा। तभी नगर के सभी सीट जितना आसान होगा।इसी दौरान कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नौ लोगों ने दावेदारी की। इसमें वीरेंद्र मोहन, ललिता डिक्सेना, मुरली साहू, आत्मनारायण पटेल, बजरंग़ पटेल, सतीश जायसवाल, संजय जायसवाल, गायत्री जायसवाल, ओपी डिक्सेना शामिल हैं। जिसमें पति पत्नी भी टिकट के लिए लाइन लगाए हुए है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद पार्षद के प्रत्याशी टिकट के लिए 15 वार्डों के लिए जिसमें वकील, पत्रकार, गृहिणी, व्यवसाय, आंगनबाड़ी, कृषक, समाज सेवी समेत 65 लोगों ने दावेदारी की है। बताया जा रहा है कि पार्षद के लिए 23 जनवरी एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए 25 जनवरी तक नाम की घोषणा की जा सकती है। मंच में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, ललिता डिक्सेना पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राजेश यादव, नरेंद्र देवांगन, संतोष देवांगन, अभिषेक गर्ग मंडल अध्यक्ष, पवन अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल ,बजरंग पटेल, प्रदीप पांडे, उत्तम रंधावा, धनु दुबे, वीना शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक में 15 वार्डों से सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें ममता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, शरद गोयल,मनोज नायडू, डाकेश्वर शुक्ला, दिनेश गर्ग रुपेश, अनुराग, किशन केशरवानी, शिव जायसवाल, विनोद जायसवाल, बजरंग अग्रवाल, बहारन जात्रा, जवाहर जायसवाल, देवकी टंडन, शिवशंकर जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, ललिता डिक्सेना, प्रह्लाद जैसवाल, आकाश यादव देव कुमारी, अमित जायसवाल, अजय गर्ग, अभय गर्ग के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button