Uncategorizedकोरबा
Trending

बाल्को अस्पताल ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की दवा

बाल्को अस्पताल ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की दवा

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में हिस्सा लिया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विवेक सिन्हा की अगुवाई में 900 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। बाल्को के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने अस्पताल में नन्हे-बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। पल्स पोलियो कार्यक्रम में बाल्को अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने बच्चों को खुराक पिलाई। दवा पिलाने के लिए बाल्को अस्पताल द्वारा बाल्कोनगर के 10 विभिन्न स्थानों पर तीन दिन दिवसीय अस्थायी शिविर लगाकर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। एक चलित मोबाइल वैन की मदद से भी जगह- जगह पोलियो की खुराक दी गई। बाल्को बस स्टैंड पर भी शिविर लगाया गया। इस दौरान यात्रा कर रहे नन्हें बच्चों को भी दवा की खुराक दी गई। पांच मार्च को बाल्को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा घर- घर टीकाकरण किया जाएगा। बाल्को के 100 बिस्तरों के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल ने अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से बालको कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ठेका श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति पूरी दक्षता से की है। अस्पताल में 10 आईसीयू और छह पीडियाट्रिक्स आईसीयू बेड मौजूद है। जहां गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का इलाज एमडी मेडिसिन की देखरेख में किया जाता है। बाल्को नगरवासियों में एचआइवी एड्स, टीबी एवं अन्य स्वास्थ्य जागरूकता के प्रसार और विभिन्न निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने में बाल्को अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने सराहनीय योगदान रहा। बाल्को अस्पताल से हर साल छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों से 2,50 लाख से अधिक मरीज लाभांवित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित सभी टीकाकरण कार्यक्रमों को बाल्को अस्पताल में क्रियांवित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button