कोरबा

सौहाद्र व शांतिपूर्ण ढंग से एकजूटता के साथ मनाएं होली

थाना परिसर में शांति समिति सुरक्षा की बैठक

सौहाद्र व शांतिपूर्ण ढंग से एकजूटता के साथ मनाएं होली

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में कटघोरा पुलिस थाना परिसर में होली पर्व व रमजान माह तथा लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व नगर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों के साथ पत्रकार शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की ओर से होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

बैठक में होली पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम थाना प्रभारी तिवारी ने क्षेत्र में होली को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से जानकारी लिया गया। बैठक में एसडीओपी ने उपस्थित गणमान्य लोगों से कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार मनाने की परंपरा कटघोरा में पुरानी है यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर त्यौहार मनाते आए हैं। इस बार होली में भी एकता एवं सामाजिक भाईचारे का परिचय सभी लोगों को देना है।

थाना प्रभारी तिवारी ने कहा कि इस दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं करें, नशा पान से दूर रहें, किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं और अफवाह से दूर रहें और यदि कोई भी आसपास में हुड़दंग करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। पुलिस प्रशासन हुडदंगियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे, यदि कहीं भी किसी तरह का मामला या कोई घटना होती है तो लोग इसकी सूचना तत्काल थाना में अवश्य दें।साथ ही डायल 112 का उपयोग भी करें। इससे पुलिस उनकी मदद के लिए समय पर पहुंचेगी। वहीं थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के बाद एसडीओपी , थाना प्रभारी तिवारी एवं पुलिस स्टाफ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य सदस्यों एवं पत्रकार ,बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button