*अस्पताल चौक में ईडी सीबीआई के खिलाफ नारे बाजी एवं प्रदर्शन*

*कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल ) कांग्रेस* के पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल चौक में सायं 6:00 बजे ई डी एवं सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि ई डी ,सीबीआई का डर दिखाकर कांग्रेस नेताओं यहां छापा मारा जा रहा है, जितने भी विपक्ष पार्टी के हैं , सभी के पीछे बीजेपी ई डी एवं सीबीआई को लगा दिया है। राज जायसवाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के नेता भूपेश बघेल एवं कांग्रेस समर्थित नेता के यहां ईडी, सीबीआई का छापा पड़ रहा है इनके पीछे बीजेपी का हाथ है भाजपा जहां-जहां भेजती है , वहां छापा पड़ता है। राजीव लखनपाल नेता कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी बीजेपी का पीट्टू है ,कठपुतली की तरह नाच रही है पूरे छत्तीसगढ़ में इनका विरोध किया जा रहा है ।इस अवसर पर लाल बाबू ठाकुर नगर पालिका उपाध्यक्ष ,अशरफ मेमन, चंद्र प्रकाश साहू, जयकुमार कंवर,घनश्याम अलवानी, रमेश पटेल सौरभ कुमार , रविंद्र सिंह, हरीश यादव, शिवनंदन ,विनोद कुर्रे, राजू मरावी ,धनीराम, मधुसूदन , उपस्थित रहे।
पुलिस की चाक चौबंद की व्यवस्था भी किया गया था।




